suspension





यूरोप का एक देश है जिसका नाम है नार्वे ....

वहां कभी जाएंगे तो यह सीन आम दिखेगा.

 कोई भी एक रेस्तरां है ..

उसके कैश काउंटर पर एक महिला या पुरूष  आता है और कहता है -"6 Coffee, 2 Suspension"..फिर वह 6  कॉफी के पैसे देता है और चार कप कॉफी ले जाता है ...

..कुछ समय बाद

एक और आदमी आता है ,कहता है- "5 Lnch , 2 Suspension" ! वह 5 Lunch का भुगतान करता है

और 3 Lunch packets ले जाता है...

फिर एक और आता है ...आर्डर देता है - "11 Coffee , 6 Suspension" !! वह 11 के लिए भुगतान करता है,

5  कॉफी ले जाता है...

थोड़ी देर बाद....

एक बूढ़ा  गरीब आदमी  काउंटर पर आकर पूछता है-

"Any Suspended Coffee ?

काउंटर-गर्ल मौजूद कहती है- "Yes !!"और एक कप गर्म कॉफी उसको दे देती है ...

कुछ देर बाद वैसे ही एक और  आदमी अंदर आता है,पूछता है-

"Any Suspended Lunch ?

तो काउंटर पर मौजूद व्यक्ति गर्म खाने का एक पार्सल और

पानी की एक बोतल  भी उसको दे देता है ...

और यह क्रम ...एक व्यक्ति द्वारा अधिक पेमेंट करने का और

दूसरे व्यक्ति द्वारा बिना पेमेंट खान-पान ले जाने का दिन भर चलता रहता है ....

यानि ...अपनी "पहचान" न कराते हुए और किसी के चेहरे को "जाने बिना" भी अज्ञात गरीब जरूरतमंद की मदद करना...

यह है नार्वे  के नागरिकों की परंपरा !!!

...और एक  वो लोग है जहाँ 'बहुत सारे ' लोग किसी मरीज को 'एक पैकेट खाने का ' देते हुए बड़ी बेशर्मी से ऐसे फ़ोटो खिंचवाते हैं, जैसे दुनिया के सबसे बड़े दानवीर वही हैं


Comments

Popular posts from this blog

hari bol hari bol

कभी भी मौजमस्ती के लिए अपना जीवन दांव पर न लगाए TITANIC