Posts

Showing posts from February, 2024

barat

पंडित जी हूँ और आज से आठ साल पहले लिखी हुई विवाह समारोहों में सूक्ष्मता से की गई रिसर्च का रिज़ल्ट बता रहा हूँ...!! 1: हर बारात में सात आठ महिलाऐं और कन्याएं खुले बाल रखती हैं, जिन्हें वे गर्दन टेढ़ी करके कभी आगे तो कभी पीछे करने का प्रयास करती हैं.. दरअसल उन्हें पता ही नहीं होता कितने प्नतिशत बाल आगे और कितने प्रतिशत पीछे रखने हैं...? 2 : जो लंहगा उठाकर इधर उधर चल रही हो और बगैर काम के भी जो भयंकर व्यस्त दिखे, समझ लें कि वो दूल्हे की बहन है... 3 : सजने - धजने और पहनावे में दूल्हे के बाद दूसरे नंबर पर जो प्रफुल्लित व्यक्ति दिखे समझ जाएं कि वो दूल्हे का छोटा भाई है...और जो अंट शंट सजने के बाद भी थोड़ा - थोड़ा गंभीर (रिजर्व) दिखे समझ लें कि वो दूल्हे का जीजा है... 4 : बातचीत करते समय जिसकी नजर बार - बार भोजन स्टॉल की तरफ़ नही जा रही हो तो समझ लें कि वो दूल्हे या दुल्हन के परिवार का कोई घनिष्ठ सदस्य है.. 5 : "ये देश है वीर जवानों का" इस गीत पर वही लोग नाचते हैं, जिन्हें नाचना नहीं आता या जिनसे जबरन नाचने की मनुहार की जाती है... अधिकांश नर्तक 45 की उमर के उपर होते हैं... 6 : सभी मह...